आज की इस चर्चा में अधिक तो नहीं दे पा रहा हूँ!
पर जो भी दे रहा हूँ, उसे सरस करने की पूरी कोशिश की है!
आजकल सबसे अधिक चर्चा में है : पाखी!
कोई उसके लिए कविता लिख रहा है!
कोई उसकी दुनिया के लिए सुंदर हैडर बनाकर दे रहा है!
उसे श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर का सम्मान भी मिल चुका है!
लैपटॉप उसे मिल ही चुका है!
और अब ... ... .
अब तो पाखी ने छायांकन भी शुरू कर दिया है!
पाखी ने अपनी माँ की बहुत सुंदर तस्वीर खींची है!
अब तो श्रेष्ठ छायाकार का ख़िताब भी उससे दूर नहीं रह गया!
पाखी की माँ का जन्म-दिन भी निकट है!
उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपनी माँ को क्या उपहार दे!
आप भी उसकी मदद कर सकते हैं! ♥ + ♥
इशिता की किट्टी की चमक भी कुछ कम नहीं है!
देखो न, कितनी गोरी-चिट्टी है!
इस किट्टी की पिट्टी करने का तो मन ही नहीं करता,
क्योंकि यह कोई भी गड़बड़ी नहीं करती!
यह किट्टी तो मिट्टी में भी नहीं खेलती!
इसे देखकर तो किसी की सिट्टी-पिट्टी भी गुम नहीं होती!
यह इशिता को बहुत ख़ुश रखती है!
इशिता भी इसे ख़ुश रखने के लिए अच्छी-अच्छी कविताएँ सुनाती है!
एक कविता तो आप भी सुन ही लीजिए! ♥ + ♥
आदित्य की तो हर अदा निराली है!
इनके ब्लॉग को भी श्रेष्ठता का दर्ज़ा पहले से ही हासिल है!
इनके माता-पिता इनसे प्रेरणा लेकर पता नहीं क्या-क्या करते हैं!
इस प्रेरणा से फिर वे सबको अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं!
एक बहुत बढ़िया बात हुई है!
आदि की मोहक अदाओं ने किसी को कवि भी बना दिया है!
कवि बननेवाले और कोई नहीं, उनके पापा ही हैं!
आदि की लहराती जुल्फों को देखकर उन्होंने बहुत अच्छी कविता रची है!
चलिए, इस कविता को हम सब भी पढ़ते हैं! ♥ + ♥
माधव भी अपने ब्लॉग से हमेशा कुछ न कुछ अच्छा संदेश देते हैं!
पल्स पोलियो अभियान में इनकी सक्रिय भूमिका रही!
पर्यावरण-दिवस पर भी इन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया!
इनकी अदाएँ भी कम मन-मोहनी नहीं होतीं!
इनकी टिप्पणियाँ भी बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं!
ये हम सबको दिल्ली की सैर तो कराते ही रहते हैं!
इस बार ये हमें प्रगति मैदान के मोहक नज़ारे दिखा रहे हैं!
हमें भी वहाँ चलना चाहिए! ♥ + ♥
"सरस पायस" पर शुरू से ही नन्हे दोस्तों के आकर्षक फ़ोटो जगमगाते रहे हैं!
अब तो "सरस पायस" के भी सुंदर-सुंदर फ़ोटो यहाँ सजने लगे हैं!
उनकी सफलताओं के बारे में पिछले सप्ताह आप सब जान ही चुके हैं!
मेरी बहुत-सी रचनाएँ "सरस पायस" से ही प्रेरणा पाकर रची गई हैं!
उनके चाचा अरविंद राज ने भी उनके लिए एक गीत रचा था!
उस समय "सरस पायस" मात्र डेढ़ साल के थे!
चलिए, हम सब भी पढ़ते हैं, यह मधुर गीत! ♥ + ♥
रावेंद्रकुमार रवि