"सरस पायस" पर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है!

शनिवार, जून 04, 2011

अपना रूप निखार के : रावेंद्रकुमार रवि का नया शिशुगीत


अपना रूप निखार के

कल अचानक गूगल पर खोज करते हुए
एनडीटीवीखबर.कॉम के संपादकीय प्रमुख
विवेक रस्तोगी जी के ब्लॉग पर पहुँच गया!

वहाँ मुझे उनकी प्यारी बेटी निष्ठा का
एक प्यारा-सा फ़ोटो मिला! 


मेरे कविमन पर उसकी खिलखिलाहट ने ऐसा जादू कर दिया
कि मैं विवश हो गया यह गीत रचने के लिए!

सरस पायस द्वारा उसके लिए
इससे अच्छा उपहार और क्या हो सकता है?
आप सब भी इसे पढ़कर इसे गुनगुनाने का आनंद लीजिए!

अपना रूप निखार के

मुझे बहुत अच्छी लगती हैं,
माँ हँसतीं जब प्यार से!

मुँह पर पल्लू रख साड़ी का,
अपनी लटें सँवार के,
मुझे खिलातीं हलुआ-किशमिश,
बिठा गोद में प्यार से!

माँ की तरह लगूँ अच्छी मैं,
अपना रूप निखार के,
इसीलिए साड़ी पहनी है,
मैंने भी तो प्यार से!

रावेंद्रकुमार रवि

गुरुवार, जून 02, 2011

ताज़ पहनवाकर सुंदर-सा लविज़ा को जितवाना है

मेरी मुस्कान ही सब कुछ कहती है!

लविज़ा का कहना है! 


लविज़ा ने एक फ़ोटो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है! 
उसे जितवाने के लिए मैं और सरस पायस
रोज़ उसे वोट दे रहे हैं!
----------

सरस पायस के सभी दर्शकों + पाठकों से अनुरोध है
कि वे भी उसे रोज़ वोट देकर
प्रतियोगिता जीतने में उसकी मदद करें! 





Name
: Laviza
Last Name
: Akbar
Father Name
: Syed
Mother Name
: Saba
Name Meaning
: Achiever
Birthday
: 2008-04-30


वोट देने के लिए Vote पर क्लिक् कीजिए!

  Vote
             (Don't forget... you can come and vote everyday!)
----------------------------------------------------------------------------
( वोट देने के लिए आपको अपनी मेल आई डी का पासवर्ड नहीं देना होता है!
नया पासवर्ड देकर रजिस्टर करवाना होता है!
आपको रोज़ाना मतदान करना है!
भूलिएगा मत! )
----------------------------------------------------------------------------

मंगलवार, मई 31, 2011

वंशिका माथुर की मनभावन रंजनाएँ



यशवंत माथुर द्वारा सरस पायस के लिए
एक बढ़िया उपहार भेजा गया है!


इस उपहार की रचना की है वंशिका माथुर ने!


कक्षा-४ की छात्रा वंशिका लखनऊ में रहती है!


इसके पापा और यशवंत के चाचा कंचन माथुर भी एक आर्टिस्ट हैं!


अपने पापा की प्रेरणा से वंशिका
इस क्षेत्र में बहुत अच्छा स्थान प्राप्त करने की इच्छा रखती हैं!


मेरी और सरस पायस की तरफ से 
वंशिका के लिए अनुपम शुभकामनाएँ!

♥ संपादक : सरस पायस ♥


रविवार, मई 29, 2011

वह ख़ुश होकर गाने लगी : सरस चर्चा (३४)

आज सबसे पहले देखते हैं नन्ही परी की रंजनाएँ!


रिमझिम को मिला एक मनभावन उपहार! 
वह ख़ुश होकर गाने लगी!


अब बारी है : पाखी की इस ड्राइँग की!


कुहू ने इस बार एक बहुत दर्द-भरी, पर 
बहुत अच्छी कहानी सुनाई है! 


चैतन्य को डायनासोरों से प्यार हो गया है!


यह देखिए चुलबुल की अनोखी मस्ती, अपने भाई के साथ!


पंखुरी की यह अनोखी मुस्कान आपको कैसी लग रही है?


आदित्य ने अपनी माँ के काम में हाथ बँटाना शुरू कर दिया है!


लविज़ा ने फ़ेसबुक पर १४ नए फ़ोटो लगाए हैं!


अंत में "सरस पायस" पर पढ़िए मेरा यह गीत!

टर्र-टर्र-टूँ-टर-टर-टर



देख रहा है टुकुर-टुकुर यह
कब बरसेगा पानी?
कब आएगी लड्डू लेकर
इसकी प्यारी नानी?
नानी से यह बात करेगा -
टर्र-टर्र-टूँ-टर-टर-टर!

♥♥ रावेंद्रकुमार रवि ♥♥

Related Posts with Thumbnails

"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!

"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!

प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।

मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।

रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!

पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!

"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।

अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।