झींगुर की झुन,
साँझ का सलोना-सा
गीत रहे बुन!
सुन, ओ सरस! सुन ...
बादल सहलाते हैं,
बादल की शाल तले
चाँद जी सुहाते हैं!
चंदनिया छेड़ रही
लोरी की धुन!
सुन, ओ सरस! सुन ...
तारे भी आएँगे,
अंबर के आँगन में
चाँदी बिखराएँगे!
निंदिया के गाँव चल
सपने लें चुन!
सुन, ओ सरस! सुन ...
अरविंद राज (सरस पायस के चाचा)
डेढ़ साल का "सरस पायस" : 1997 में लिया गया चित्र)













.jpg)
