इस बार महाशिवरात्रि (२ मार्च) पर चैतन्य ने
भगवान शंकर की उपासना ॐ नमः शिवाय में रंग भरकर की!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (८ मार्च) को चिन्मयी ने
एक सुंदर-सा कार्ड देकर अपनी मम्मा को गुलाब-जैसी ख़ुशी दी!
पाखी ने भी इस कलाकारी से
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएँ दीं!
"मन का आँगन है महका"
इस गीत के माध्यम से डॉ. रूपचंद्र शास्त्री मयंक ने
अपने पौत्र प्रांजल को उसके जन्म-दिवस पर बधाई दी!
डॉ. नागेश पांडेय संजय के शिशुगीत "ब्रेकफास्ट" को
नन्ही परी इशिता ने अपने मोहक अंदाज़ में प्रस्तुत किया है!
अनुष्का ने भरतनाट्यम् नृत्य सीखना शुरू कर दिया है!
अब "बच्चों का कोना" पर लगी यह कविता पढ़कर देखते हैं!
बस्ता वैसे तो भारी है,
पर कंधे भी मज़बूत हमारे!
करें इरादा गर पक्का हम,
सपने पूरे कर सकते सारे!
रिमझिम द्वारा मज़े-मज़े में बनाया गया
भारतीय दूल्हा-दुल्हन का यह चित्र कितना सुंदर है!
नन्हे-मुन्ने पर डॉ. मोनिका शर्मा के
शरारती बंदर की उछल-कूद भी देख लीजिए!
अंत में "सरस पायस" पर पढ़िए मेरा यह गीत!
-----------------------------------------------
मन-मंदिर में रहते हैं वे
-----------------------------------------------
भोले बाबा ने भोली-सी
बात कही है कानों में!
वे बसते हैं नन्हे-मुन्ने
-----------------------------------------------------------------------------------
रावेंद्रकुमार रवि
-----------------------------------------------------------------------------------