"इस बार का क्रिकेट विश्व कप तो लविज़ा ही जीतेगी!" मैंने तो पहले ही कह दिया था! धमाकेदार ख़बर यह है कि इस बार का क्रिकेट विश्व कप लविज़ा ही जीतेगी! लविज़ा जीत ही गई! --------------------------------- सबको बधाई! --------------------------------- |
शनिवार, अप्रैल 02, 2011
जीत गई लविज़ा : क्रिकेट विश्व कप २०११ हुआ हमारा
शुक्रवार, मार्च 18, 2011
प्रेम-रंग ऐसे बरसाना : होली पर अरविंद-रवि की साझा कविता

होली का संदेश मधुर है,
रवि -- "सदा प्यार से तुम मिलना!" -- रवि
काँटों-जैसे कभी न बनना,
अरविंद -- सदा फूल से तुम खिलना! -- अरविंद
कालिख नहीं पोतना मुँह पर,
रवि -- बस गुलाल ही तुम मलना! -- रवि
भूल-भालकर बैर पुराने,
अरविंद -- गले सभी से तुम मिलना! -- अरविंद
होली में सारी बुराइयाँ,
रवि -- फूँक जलाकर तुम देना! -- रवि
"सदा करेंगे काम भले हम",
अरविंद -- आज यही प्रण तुम लेना! -- अरविंद
बचे न कोई संगी-साथी,
रवि -- तन-मन से सबको रँगना! -- रवि
प्रेम-रंग ऐसे बरसाना,
अरविंद -- भीग जाय हर घर-अँगना! -- अरविंद
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
रावेंद्रकुमार रवि और अरविंद राज
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सोमवार, मार्च 14, 2011
शुक्रवार, मार्च 11, 2011
उड़ने को तैयार पतंग : रावेंद्रकुमार रवि का नया शिशुगीत
उड़ने को तैयार पतंग गुब्बारों में बँधी पतंग! उड़ने को तैयार पतंग! आसमान में ठुमकेगी, इधर-उधर जा चमकेगी! चिड़िया को भी अचरज होगा, जब देखेगी इसके रंग! फर-फर करती जाएगी, सर-सर करती आएगी! इसका फ़ोटो खींचूँगी मैं, जब गाएगी मेरे संग! रावेंद्रकुमार रवि (चित्रों में है : लविज़ा) |
"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए
नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!
"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!
प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।
मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।
रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!
पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!
"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।
अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।
आवृत्ति
-
►
2011
(81)
- ► दिसंबर 2011 (2)
- ► नवंबर 2011 (2)
- ► अक्टूबर 2011 (2)
- ► सितंबर 2011 (1)
- ► अगस्त 2011 (2)
- ► जुलाई 2011 (4)
- ► अप्रैल 2011 (4)
- ► मार्च 2011 (7)
- ► फ़रवरी 2011 (16)
- ► जनवरी 2011 (16)
-
►
2010
(146)
- ► दिसंबर 2010 (13)
- ► नवंबर 2010 (17)
- ► अक्टूबर 2010 (14)
- ► सितंबर 2010 (15)
- ► अगस्त 2010 (14)
- ► जुलाई 2010 (18)
- ► अप्रैल 2010 (8)
- ► मार्च 2010 (7)
- ► फ़रवरी 2010 (9)
- ► जनवरी 2010 (7)
-
►
2009
(4)
- ► दिसंबर 2009 (3)
- ► नवंबर 2009 (1)



