"सरस पायस" पर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है!

रविवार, जून 12, 2011

देखो, मैं कितना गोरा हूँ : पहेली का हल

८ जून २०११ को सरस पायस पर यह चित्र प्रकाशित करके 
यह पूछा गया था कि यह किसका फ़ोटो है! 
इसके साथ पहेली के रूप में 
मेरी एक कविता भी प्रकाशित की गई थी, 
जिसमें इसके नाम से संबंधित संकेत दिए गए थे!
-------------------------------  
बहुत बढ़िया! अच्छी पहेली है!
उत्तर तो मुझे पता है, मगर बताऊँगा नहीं! 

Raja Lambert ने इसे खरगोश बताया! 

Akshita (Pakhi) ने कहा…
पहले मयंक दादा जी बताएँगे, 
फिर हम बच्चों की बारी... 

मयंक दादा जी ने बताया…
अरे भाई! यह तो बिल्ली है! 
-------------------------------  

इसका उत्तर बताने से पहले मैं 
यह बताना चाहता हूँ कि कविता से इसके उत्तर का अनुमान 
कैसे लगाया जा सकता है! 

पहले संकेत में मिले शब्दों को कोष्ठक में लिख लेते हैं!

मुझमें अंग-अंग है आता,  (अंग)
रगों-रगों से मैं बन जाता!  (रगों)

लगता तो बिल्कुल बोरा हूँ,
देखो, मैं कितना गोरा हूँ!  (गोरा)

खर्र-खर्र भी है मुझमें,  (खर्र)
गोश्त बहुत-सा है मुझमें! (गोश्त)

अंगूरों की याद दिलाता,  (अंगूरों)
राख मिला पहचाना जाता!  (राख) 

अब इन सभी शब्दों को एक साथ रखकर प्रयास करते हैं!

( अंग, रगों, गोरा, खर्र, गोश्त, अंगूरों, राख )

पहले कुछ अनोखे शब्द हमारे सामने प्रकट होते हैं! जैसे -- 

अंग व रगों से अंगरगों, 
अंग व गोरा से अंगगोरा, 
खर्र व गोश्त से खरगोश (सबसे आसान), 
अंगूरों व अंगगोरा से बनता है अंगोरा, 
अंगोरा के अंतिम व खरगोश के पहले अक्षर को मिलाने से राख बनता है! 

इस प्रकार पहेली का सही उत्तर निकलकर आ जाता है! 

♥ अंगोरा खरगोश ♥





प्रयास करने के और भी तरीक़े हो सकते हैं!
♥ रावेंद्रकुमार रवि ♥

शुक्रवार, जून 10, 2011

गाजर और टमाटर : मेहुल कपाड़िया की शिशुकविता



गाजर और टमाटर
  
बच्चो, खाओ कच्ची गाजर, 
नीबू, खीरा और टमाटर! 
  
  
लाल-लाल तुम बन जाओगे,  
सुंदर बच्चे कहलाओगे! 

-------------------------------------------------
मेहुल कपाड़िया 
(चित्र में हैं : सान्वी और नीहारिका)
------------------------------------------------- 
साभार  साभार
-------------------------------------------------

बुधवार, जून 08, 2011

देखो, मैं कितना गोरा हूँ : क्या मुझको पहचाना?

गूगल पर खोज करते हुए आज मुझे 
यह विलक्षण फ़ोटो मिला! 
मैं तो इसे पहचान ही नहीं पाया! 
अनुमान लगाते हुए एक कविता भी रच गई!
अब आप सबकी मदद चाहिए! 
किसका हो सकता है, यह फ़ोटो? 
नाम तो आपको ही बताना है! 
कई संकेत इस कविता में छुपे हुए हैं!  

देखो, मैं कितना गोरा हूँ!


मुझमें अंग-अंग है आता,
रगों-रगों से मैं बन जाता!

लगता तो बिल्कुल बोरा हूँ,
देखो, मैं कितना गोरा हूँ!

खर्र-खर्र भी है मुझमें,
गोश्त बहुत-सा है मुझमें!

अंगूरों की याद दिलाता,
राख मिला पहचाना जाता! 


रावेंद्रकुमार रवि

सोमवार, जून 06, 2011

हरा-भरा रहे अपना जहाँ ...... : सरस चर्चा (३५)

इस चर्चा की शुरूआत हम चैतन्य द्वारा 
दिए गए एक प्रेरक संदेश और उसकी चित्रकारी से करेंगे!

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया-भर में 
अपनी प्रकृति माँ को सहेजने की बात की जाती है, 
लेकिन हमें हर दिन ही पर्यावरण की रक्षा की बात सोचनी चाहिए 
ताकि हमारे साथ-साथ पेड़-पौधे, नदियाँ, पहाड़,  कई तरह के जानवर 
और प्यारे-प्यारे पक्षी सभी सुरक्षित रह सकें! 


यह चित्र भी देखते हैं, जिसमें चिन्मयी और उसके दोस्त 
पर्यावरण को बचाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं!


अभिनव सृजन पर डॉ. नागेश पांडेय संजय भी अपने गीत 
के माध्यम से पेड़ लगाने का आह्वान कर रहे हैं! 


आओ पेड़ लगाएँ
सारे जग के शुभचिंतक, ये पेड़ बहुत उपकारी।

नन्हे सुमन के साथ डॉ. रूपचंद्र शास्त्री मयंक भी 
कुछ ऐसा ही कह रहे हैं! 


वृक्ष अमूल्य धरोहर हैं,
इनकी रक्षा करना होगा।
जीवन जीने की खातिर,
वन को जीवित रखना होगा।


तैरना तो नहीं आता, पर कोशिश करने में क्या जाता है? 


कुहू की प्यारी दुनिया में देखिए कुहू की मस्ती!


नन्ही परी ने इस बार समुद्र-तट पर पिकनिक मनाई!


अब तो भूख लगने लगी! 
चलो, चलते हैं पंखुरी की रसोई में! 
जो खाना चोहोगे, वह खिलाएगी! 



लगे हाथों, लविज़ा के साथ 
पानी-पूरी (बताशों) का स्वाद भी चख लेते हैं!


Laviza

बाल-मंदिर में अपका इंतज़ार कर रही हैं मूँछें नत्थूलाल की!


आदित्य इस बार एयर फोर्स म्यूजियम की सैर करा रहा है!


बच्चों का कोना में आपको पता चलेगा कि ... ... . 

गर्मी कितनी खुशियाँ लाती, पढ़ने से छुट्टी हो जाती!
छुट्टी  में नानी  घर जाते, नए-नए हैं दोस्त बनाते!



क्या तारे चंदा मामा के बच्चे होते हैं? 
सुनैना अवस्थी अपने इस गीत में 
बहुत सुंदर ढंग से बता रही हैं! 
नील गगन  के  प्यारे  तारे, 
लगते  कितने  न्यारे तारे। 
चम-चम-चम-चम चमक रहे हैं,
 जुगनू जैसे दमक रहे हैं। 


सरस पायस पर इस बार एक अनुरोध किया गया है!

मेरी मुस्कान ही सब कुछ कहती है!

लविज़ा का कहना है! 


                 लविज़ा ने एक फ़ोटो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है! 


८ जून की मध्य-रात्रि तक उसे वोट दिया जा सकता है!

अंत में एक मोहक अदा यह भी देख लें तो मन महक जाएगा! 


♥ रावेंद्रकुमार रवि ♥

Related Posts with Thumbnails

"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!

"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!

प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।

मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।

रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!

पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!

"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।

अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।