"सरस पायस" पर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है!

शनिवार, दिसंबर 25, 2010

परिणाम : (द्वितीय भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक

परिणाम : (द्वितीय भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक

आओ, मन का गीत रचें - एक

------------------------------------------------------------------------------
परिणाम : (द्वितीय भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक
------------------------------------------------------------------------------
जब आएगा समय सुहाना
इस गतिविधि में प्रतिभाग करके
अपने "मन का गीत" रचनेवाले जिन रचनाकार को
द्वितीय क्रम पर बधाई दी जा रही है, उनका नाम है -

--- :: ((डॉ.रूपचंद्र शास्त्री मयंक)) :: ---

उनके द्वारा मान्या के फ़ोटो को देखकर रची गई कविता को
द्वितीय
स्थान
पर रखा गया है!
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
इतनी जल्दी क्या है बिटिया,
सिर पर पल्लू लाने की।
अभी उम्र है गुड्डे-गुड़ियों
के सँग समय बिताने की।।
----------------------------------------
मम्मी-पापा तुम्हें देखकर,
मन ही मन हर्षाते हैं।
घूँघटवाली मान्या का जब,
चित्र ब्लॉग पर पाते हैं।।
----------------------------------------
जब आएगा समय सुहाना,
देंगे हम उपहार तुम्हें।
तन-मन-धन से सब सौगातें,
देंगे बारंबार तुम्हें।।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
इस कविता को यहाँ प्रकाशित करने से पहले
इसमें आवश्यक संपादन किया गया है!
मूल कवितायुक्त टिप्पणी को
यथास्थान
प्रकाशित किया जा चुका है!
-------------
मयंक जी "उच्चारण", "शब्दों का दंगल" और "मयंक" नामक
तीन ब्लॉग भी संचालित करते हैं!
किसी भी ब्लॉग के नाम पर क्लिक् करके उनकी अन्य रचनाओं को पढ़ा जा सकता है!
---------------------------------------------------
"भविष्य में होनेवाली इस गतिविधि के आगामी चरणों में वे इससे उच्च स्थान पाएँ!"
- इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ!
-
----------------------------------------------
तृतीय स्थान : ज्योति सिंह की कविता
----------------------------------------------
31.05.09 को प्रथम स्थान घोषित किया जाएगा! 01.06.09 और 02.06.09 को इससे संबंधित विशेष रचनाएँ प्रकाशित की जाएँगी!
------------------------------
---- : (( संपादक : सरस पायस )) : ----

7 comments:


Prem Farrukhabadi ने कहा…

रवि भाई, डॉ.रूपचंद्र शास्त्री मयंक साहब ने बहुत ही सुन्दर रचना लिखी है . दिल से बधाई. इतनी जल्दी क्या है बिटिया, सिर पर पल्लू लाने की। अभी उम्र है गुड्डे-गुड़ियों के सँग समय बिताने की।।


sidheshwer ने कहा…

भाई रवि जी, डॉ.रूपचंद्र शास्त्री 'मयंक' जी को इस सुंदर अभिव्यक्ति के लिए और आपको इस उम्दा प्रस्तुति के लिए बधाई !


रंजन ने कहा…

बहुत प्यारी कविता, बधाई..


Nirmla Kapila ने कहा…

मयंक जी की कविता तो हमेशा की तरह बहुत सुन्दर है हमारा मन मोह लेती है तो बच्छों को तो बहुत भायेगी बधाई


ज्योति सिंह ने कहा…

bitiya ke bachapan ko sahejate huye sunder rachana likhi hai aapne .badhaai dhero badhaai .


Prajyot ने कहा…

dr. Sahab ko bahut sari badheyan jo unhone etne sundar dhang se apne shabdo ko ukera. or Photograper ji ko bhi thanx jo itni pryari foto khichi


अरविंद राज ने कहा…

बहुत सुंदर कविता के लिए बधाई।

परिणाम (द्वितीय भाग) : आओ मन का गीत रचें - दो

परिणाम (द्वितीय भाग) : आओ मन का गीत रचें - दो

आओ, मन का गीत रचें - दो

------------------------------------------------------------------------------
परिणाम : (द्वितीय भाग) : आओ, मन का गीत रचें - दो
------------------------------------------------------------------------------
मचल रही है जीभ
इस गतिविधि में प्रतिभाग करके
अपने "मन का गीत" रचनेवाले जिन रचनाकार को
अब बधाई दी जा रही है, उनका नाम है -

--- :: (( डॉ रूपचंद्र शास्त्री "मयंक" )) :: ---



उनके द्वारा ख़ुशाल के फ़ोटो को देखकर रची गई कविता को
प्रथम
स्थान
पर रखा गया है!
मयंक जी को लगा कि ख़ुशाल "सरस पायस" के घर आया है!
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
ओंठों पर मुस्कान सजाए,
आया हूँ मैं द्वार तुम्हारे!
अंकल, मुझे दिला दो सारे,
रंग-बिरंगे ये गुब्बारे!!
पायस भइया जब आएँगे,
मुझे घुमाने ले जाएँगे!

ठंडी कुल्फी, खट्टी-मीठी
टॉफी मुझको दिलवाएँगे!!
मचल रही है जीभ, आंटी!
मुझे पिला दो जी, माजा!
मम्मी से छुपकर आया हूँ,
जल्दी से खोलो दरवाजा!!

( प्रतिमान : ख़ुशाल और सरस पायस )

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
इस कविता को यहाँ प्रकाशित करने से पहले
इसमें आवश्यक संपादन किया गया है!
मूल कवितायुक्त टिप्पणी को
यथास्थान
प्रकाशित किया जा चुका है!
---------------------------------------------------
"भविष्य में होनेवाली इस गतिविधि के आगामी चरणों में भी वे सर्वोच्च स्थान पाएँ!"
- इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ!
-
-----------------
01.10.09 को इससे संबंधित
संपादक की रचना प्रकाशित की जाएगी!

-----------------
---- : (( संपादक : सरस पायस )) : ----


3 comments:

徵信社 推薦 ने कहा…

外遇蒐 證,外 遇蒐證,免費廣告,分類廣告,廣告刊登,私家偵探,偵探社,偵探社,徵信,徵信社,徵信,徵信社,徵信公司,徵信社,徵信社,徵信公司,徵信社,徵信公司,徵信,徵信公司,徵信評鑑,徵信網,徵信協會,徵信協會,徵信社,離婚,外遇,徵信社,徵信社,女人徵信,徵信,徵信,徵信,徵信,徵信社,徵信社,徵信公司,徵信社,徵信公司,婚姻諮詢,婚姻諮詢,離婚諮詢,離婚諮詢,離婚,討債公司,商業徵信,抓姦,尋人,徵信,外遇,徵信公司,徵信,外遇,尋人,徵信社,徵信社,徵信社,抓姦,抓姦,外遇,徵信社,外遇,外遇,台中徵信,台中 徵信,台中徵信,台中徵信,台中徵信社,台中徵 信社,台中徵信社,台中徵 信社

Babli ने कहा…

वाह वाह! कुल्फी देखकर तो मुहँ में पानी आ गया! बहुत ही ख़ूबसूरत तस्वीरों के साथ आपने प्रस्तुत किया है जो प्रशंग्सनीय है!

Nirmla Kapila ने कहा…

मयंक जी को बहुत बहुत बधाई तस्वीरें और कविता दोनो बहुत सुन्दर है और मयंक जी की रचनायें तो वैसे भी बहुत बडिया होती हैं आभarा

परिणाम : (प्रथम भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक

परिणाम : (प्रथम भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक

आओ, मन का गीत रचें - एक

------------------------------------------------------------------------------
परिणाम : (प्रथम भाग) : आओ, मन का गीत रचें - एक
------------------------------------------------------------------------------
बिखरा दो मुस्कान ज़रा तुम
इस गतिविधि में प्रतिभाग करके
अपने "मन का गीत" रचनेवाले जिन रचनाकार को
सबसे पहले बधाई दी जा रही है, उनका नाम है -

--- :: (( ज्योति सिंह )) :: ---


उनके द्वारा मान्या के फ़ोटो को देखकर रची गई कविता को
तृतीय
स्थान
पर रखा गया है!
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
फूलों से बढ़कर सुकुमारी,
तुम हो नन्ही गुड़िया प्यारी!
गुमसुम-सी घूँघट यूँ डाले,
ख़्यालों में खो गई दुलारी!

----------------------------------------
घर-आँगन की नन्ही चिड़िया,
कहाँ गई मुस्कान तुम्हारी?
बिखरा दो मुस्कान ज़रा तुम,
महके दुनिया ख़ूब हमारी!

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
इस कविता को यहाँ प्रकाशित करने से पहले
इसमें आवश्यक संपादन किया गया है!
रोमन लिपि में टंकित मूल कवितायुक्त टिप्पणी को
यथास्थान
प्रकाशित किया जा चुका है!
-------------
ज्योति जी "काव्यांजलि" नामक एक ब्लॉग भी संचालित करती हैं!
"काव्यांजलि" पर क्लिक् करके उनकी अन्य रचनाओं को पढ़ा जा सकता है!
---------------------------------------------------
"भविष्य में होनेवाली इस गतिविधि के आगामी चरणों में वे इससे उच्च स्थान पाएँ!"
- इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ!
-
-----------------
30.05.09 को द्वितीय और 31.05.09 को
प्रथम स्थान घोषित किया जाएगा!
01।06।09 और 02।06।09 को इससे संबंधित
विशेष रचनाएँ प्रकाशित की जाएँगी!

-----------------

---- : (( संपादक : सरस पायस )) : ----


12 comments:



Udan Tashtari ने कहा…

बधाई हमारी तरफ से.


डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

ज्योति सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई।


संगीता पुरी ने कहा…

बहुत बहुत बधाई।


Nirmla Kapila ने कहा…

हमारी तरफ से भी ज्योति सिंह जी को बधाई और आपका आभार


Prem Farrukhabadi ने कहा…

बहुत सुन्दर रचना रची घर-आँगन की नन्ही चिड़िया, कहाँ गई मुस्कान तुम्हारी? बिखरा दो मुस्कान ज़रा तुम, महके दुनिया ख़ूब हमारी!


सग़ीर अशरफ़ ने कहा…

बहुत-बहुत मुबारक़ हो.


जमीला सग़ीर ने कहा…

शानदार गीत लिखा है सुंदर गुड़िया की सुंदर चाची ने. बधाई.


खेमकरण ने कहा…

ज्योतिर्मय बधाई।


Saras Paayas ने कहा…

I cogratulate you for this good poem.


शशिभूषण बडोनी ने कहा…

ज्योति जी की कविता और रवि जी का प्रस्तुतीकरण, दोनों सुंदर हैं। दोनों को मेरी ओर से बधाई।


रावेंद्रकुमार रवि ने कहा…

ज्योति जी ने बहुत बढ़िया फूलों के गुच्छे के साथ धन्यवाद कहा है! बाद में गुलदस्ता भी दिखाऊँगा, पहले यह पढ़िए कि हम सब के लिए उन्होंने क्या कहा है - "आपने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा, इसके लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ और उन सभी लोगो को धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने मुझे सराहा। यह सब आप की वज़ह से संभव हुआ|"


sidheshwer ने कहा…

रवि जी , ज्योति सिंह जी की सुंदर कविता और इस अवसर पर बहुत - बहुत बधाई !

शुक्रवार, दिसंबर 24, 2010

सबसे प्यारी तुम : रावेंद्रकुमार रवि की नई कविता

सबसे प्यारी तुम



उछलते, कूदते,
दौड़ते, भागते, खेलते,
किलकारियाँ भरते,
खिलखिलाते, मुस्कराते,
चहचहाकर बात करते -
प्यारे-प्यारे बच्चे

और
उन सब में
सबसे प्यारी तुम
सजी-सँवरी
रेशमी परिधान में

दौड़ती हो जब
पकड़ने तितलियों को
छम-छमाछम की
तरंगें छेड़कर,
याद आता है मुझे -
बचपन मेरा!

रावेंद्रकुमार रवि

(यह कविता मैंने 10 अगस्त 1988 को
एक 5 साल से छोटी लड़की "चीनू" के लिए रची थी!
अब वह कहाँ होगी? कैसी होगी? कुछ पता नहीं!)
Related Posts with Thumbnails

"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!

"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!

प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।

मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।

रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!

पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!

"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।

अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।