"सरस पायस" पर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है!

गुरुवार, अगस्त 19, 2010

इस पर मन बलिहारी है : डॉ. बलजीत सिंह की एक बालकविता

इस पर मन बलिहारी है

Waterfall

पर्वत से जो है उगता, उठता, गिरता है चलता।
इसमें अति उत्साह भरा, रूप बहुत निखरा-निखरा।

यह पत्थर से टकराता, हर बाधा को ठुकराता।
गति है इसमें वीरों की, चमक-दमक है हीरों की।

झर-झर झरना झरता है, कल-कल स्वर कर बहता है।
इसकी ध्वनि अति प्यारी है, इस पर मन बलिहारी है।

डॉ. बलजीत सिंह के संग्रह
गाओ गीत, सुनाओ गीत से साभार
(चित्र : A Broken World से साभार)
-------------------------------------------------------------------------------------------------

मंगलवार, अगस्त 17, 2010

अक्षिता "पाखी" द्वारा बनाए गए कुछ नए-नवेले चित्र

♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
अंतरजाल पर स्थित चिट्ठाजगत में फुदकनेवाली
सबसे प्यारी चिड़िया अक्षिता "पाखी" को
कौन नहीं जानता?
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥

उसने "सरस पायस" के लिए
अपने द्वारा बनाए गए कुछ अनोखे चित्र भेजे थे!

बहुत कोशिश करने पर भी
इस बार मैं उसके चित्रों पर कोई गीत नहीं रच पाया!


वैसे भी उसके चित्रों में एक नहीं, दो नहीं,
कई-कई कविताएँ छुपी होती हैं!


आवश्यकता है, तो एक ऐसी नज़र की,
जो उसके चित्रों में इन कविताओं की पंक्तियाँ खोज सके!


देखिए, आप भी देखिए, पाखी द्वारा बनाए गए
ये चित्र, जिनमें एक अनोखी मौलिकता नज़र आती है!


हो सकता है, आपको ही मिल जाएँ
इन चित्रों में छुपी गुनगुन करती कविताएँ या सुरीले गीत!

♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
पाखी का बनाया एक यह चित्र भी देख लेते हैं,
जो बहुत ख़ास है, क्योंकि इसे बनाकर उसने उपहार में दिया था,
अपने पापा को, उनके जन्म-दिन पर!
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥
♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥♥♥♥ ♥♥

रविवार, अगस्त 15, 2010

जीवन-भर रह सकें ख़ुशी से : रावेंद्रकुमार रवि का शिशुगीत

आज मैं अपने विद्यालय में
स्वतंत्रता-दिवस पर आयोजित समारोह देखने पहुँची
इस नन्ही दोस्त के फ़ोटो खींचता रहा!




इसके बाद जब कार्यक्रम शुरू हुआ,
तो मुझे सरस्वती जी मिल गईं!
उनकी मुस्कान पर रीझकर मैं गीत रचने लगा!
- आप भी पढ़िए -

जीवन-भर रह सकें ख़ुशी से


सरस्वती जी, सरस्वती जी!
हमसे मिलने आओ ना!

पास हमारे बैठो कुछ पल,
हमको कुछ सिखलाओ ना!
सरस्वती जी, आओ ना!

हम हैं नन्हे मित्र तुम्हारे,
हमको गले लगाओ ना!
सरस्वती जी, आओ ना!

अच्छी है मुस्कान हमारी,
हमें देख मुस्काओ ना!
सरस्वती जी, आओ ना!

साथ हमारे खेल-कूदकर,
बातें नई बताओ ना!
सरस्वती जी, आओ ना!

जीवन-भर रह सकें ख़ुशी से,
ऐसा प्यार लुटाओ ना!
सरस्वती जी, आओ ना!

-----------------------------------------------------------------------

और ब्लॉगजगत में मिली जय हिंद करती
रिमझिम की यह मोहक मुस्कान -


♥♥ रावेंद्रकुमार रवि ♥♥

गुरुवार, अगस्त 12, 2010

सबसे अच्छा उपहार होती है : बेटी : सरस चर्चा ( 9 )

धीरे-धीरे सभी नन्हे दोस्त छायांकन सीखते जा रहे हैं!
पहले आदित्य, फिर पाखी, उसके बाद अक्षयांशी
और अब रिमझिम ने भी छायांकन सीखना शुरू कर दिया है!

कन्हैया बनी हूँ मैं

उसने कितना सुंदर फ़ोटो खींचा है! आप भी देखिए -


आदित्य के विद्यालय में
बहुत बढ़िया-बढ़िया चीज़ें बनाना सिखाया जाता है!
इस बार विद्यालय से वापस लौटकर घर में उसने क्या बनाया है!
कुछ नानी को भी दिखाया है!
आपको भी सीखना है, तो सीधे उसके ब्लॉग पर चले जाइए!


पाखी ने अपने "पा" को
उनके जन्म-दिन पर यह बेमिसाल तोहफा दिया!
पाखी का कहना है -
जन्मदिन पर पापा को मैंने भी दी खूब बधाई!
सबसे अच्छे मेरे पापा खुशियों की बारात आई!


पाखी के पापा का जन्म-दिन 10 अगस्त को था!
यह देखिए उसके पापा का फ़ोटो!
यह तो आप समझ ही सकते हैं कि ये पापा
इतने नन्हे-मुन्ने क्यों लग रहे हैं!


माधव को उसकी नानी ने उपहार में यह साइकिल दी!
अब तो माधव बहुत मज़े से इसकी सवारी करेगा!


लेकिन कैसे?
साइकिल को हाथ में लेकर यही तो सोच रहा है, बेचारा माधव!
कोई बात नहीं, माधव बेटा!
अगली बार जब नानी आएँगी, तो ऐसी साइकिल दिलवाएँगी,
जिस पर बैठकर तुम ख़ूब मस्ती कर सको!


- यह है लविज़ा की अपील -


16 अगस्त को नन्ही परी इशिता का जन्म-दिन है!
पूरी मस्ती के साथ वह अपना जन्म-दिन मनानेवाली है!
आप सब बधाई और शुभकामनाएँ देने के लिए तैयार रहिए!


सरस पायस पर इस बार पढ़िए : यह गीत!

कहो अँधेरा,
कब तक-कब तक?
हो ना जाए सुखद सवेरा,
जब तक-जब तक, तब तक-तब तक!


डॉ. नागेश पांडेय संजय

और एक बालकविता मेरी भी!



उपवन-उपवन
लगा चहकने
ओढ़ दुशाला हरियाली का!
रंग-बिरंगे फूल
खिल उठे
किलक उठा मन हर माली का!


रावेंद्रकुमार रवि
Related Posts with Thumbnails

"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!

"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!

प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।

मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।

रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!

पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!

"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।

अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।