"सरस पायस" पर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है!

बुधवार, जुलाई 14, 2010

मेधावी सिंह के चित्र के साथ रावेंद्रकुमार रवि का नया शिशुगीत

मुझसे थोड़ी बात करो


प्यारी तितली, पंख हिलाकर
रंगों की बरसात करो!


बैठो आकर मेरे सिर पर,
दर्पण में मैं देखूँगी!
मैं भी नाचूँ, तुम भी नाचो,
मन में ख़ुशियाँ भर लूँगी!


नहीं बोलती हो तुम कुछ क्यों,
मुझसे थोड़ी बात करो!




चित्रकार : मेधावी सिंह और गीतकार : रावेंद्रकुमार रवि

सोमवार, जुलाई 12, 2010

सूरज आया : विश्वबंधु की चित्रकारी उनके नए शिशुगीत के साथ

सूरज आया

सूरज आया, सूरज आया।

वह तो सबके मन को भाया।
सूरज आया, सूरज आया।

अपनी धूप साथ में लाया।
सूरज आया, सूरज आया।

खूब पसीना सबको आया।
सूरज आया, सूरज आया।

सबने उसको शीश झुकाया।
सूरज आया, सूरज आया।


- चित्र और गीत : विश्वबंधु -

शनिवार, जुलाई 10, 2010

सरस पायस को मिला "बेस्ट इन कंप्यूटर्स" अवार्ड


सरस पायस को मिला स्वर्ण पदक : विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन में पुरस्कृत
---------------------
अब तक आप "सरस पायस" की
उपरोक्त दो सफलताओं के बारे में जान चुके हैं!
---------------------
सरस पायस मेरे हृदय के जितना निकट रहा,
मुझसे उतना ही दूर रहा!
प्रत्येक वर्ष विद्यालय से अवकाश मिलने पर ही
वह मेरे पास रह पाता है!
इन दिनों में ही वह कंप्यूटर ऑपरेट कर पाता है!
मुझे विश्वास नहीं हो पाता कि कैसे वह सीखे हुए सभी कमांड
एक वर्ष तक याद रख पाता है
और हर अगले वर्ष के बाद वापस आने पर
कंप्यूटर ऑपरेट करने लगता है!
इस बीच उसे कंप्यूटर छूने को तो दूर, देखने तक को नहीं मिलता!
---------------------
चार साल की अवस्था से पूरे पाँच साल तक यही क्रम चलता रहा,
तब कहीं कक्षा : पाँच में पहुँचकर उसे विद्यालय में
कंप्यूटर ऑपरेट करने का थोड़ा-थोड़ा अवसर प्राप्त हुआ!
---------------------

---------------------
कक्षा : आठ में आकर "सरस पायस" को
अपने साथियों को भी सिखाने का अवसर मिला!
कंप्यूटर संबंधी परीक्षाओं में भी उसे श्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ!
फलस्वरूप उसे गत सत्र का "बेस्ट इन कंप्यूटर्स" अवार्ड दिया गया!
---------------------

---------------------
इस अवार्ड का "स्मृति चिह्न" उसे अपने प्रिय सर
श्री राजा लैंबर्ट के शुभ हाथों से प्राप्त हुआ!
---------------------

---------------------
"बेस्ट इन कंप्यूटर्स" पुरस्कार का स्मृति-चिह्न पाकर
"सरस पायस" बहुत ख़ुश है!
उसकी मधुर मुस्कान बता रही है कि
भविष्य में वह इससे भी बढ़कर कुछ न कुछ अवश्य करता रहेगा!
---------------------

---------------------
और ये रहे "सरस पायस" के साथी,
जिनके बीच रहकर उसने यह सफलता प्राप्त की!
---------------------

---------------------
क्या आप पहचानकर बता सकते हैं?
इनमें "सरस पायस" कहाँ पर है?
---------------------

शुक्रवार, जुलाई 09, 2010

बच्चों को नाजुक हाथों से चाँद-सितारे छूने दो : सरस चर्चा ( 4 )

आप सभी को अक्षयांशी, आदि, जादू, पाखी, माधव और लवी का प्यार-भरा नमस्कार!

पिछले सप्ताह रवि अंकल ने कहा कि वे अगले रविवार को नहीं मिलेंगे... हम सबने सोचा... अरे, क्या हो गया... क्यों नहीं मिलेगें... हमारी चर्चा का क्या होगा... पता है, उन्होंने ऐसा क्यों बोला... क्योंकि इस बार हमें शुक्रवार को मिलना था...

अब देखते हैं... इस सप्ताह किसने क्या-क्या किया...

आदि और लवी अब घर पर कम ऊधम मचाएँगे... इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वे कम नॉटी हो गए हैं... अरे, अब वे स्कूल जाने लगे हैं... दोनों पहले दिन रुआँसे हो रहे थे, पर अब नए माहोल में एडजस्ट हो रहे हैं...


आदि और लवी के लिए ढेर-सारी शुभकामनाएँ...

ये दोनों तो स्कूल चले गए, पर देखो तो यह अक्षयांशी क्या कर रही है...


नन्ही-सी जान और ढेर-सा काम... आप जा रहे हैं न... मदद करने...

अब देखते हैं यह माधव क्या कर रहा है...


अरे, यह तो इतनी धूप में पापा से साथ भारत बंद का मज़ा ले रहा है... आख़िर भारत बंद था... मस्ती थोड़े ही बंद थी... अरे माधव सनस्क्रीन लगाया या नहीं... पार्क में मस्ती कर रहा है तो चुलबुल बता रही है की मम्मी ने किचन का कैसा बुरा हाल किया...:)


चुलबुल चित्र बना रही है... तो पाखी चित्र दिखा रही है...


कितने सुंदर हैं... वाह-वाह... अगर आपको भी ऐसे सुंदर फ़ोटो चाहिए... तो पाखी को बताना... पाखी सबके लिए बनवाकर दे देगी... क्यों पाखी... ठीक कहा न?

यह तो हुईं बच्चों की बातें... अब देखते हैं बच्चों के लिए कौन क्या लाया है...

नन्हा मन पर सीमा सचदेव आपके लिए लाई हैं एक नया उपन्यास चूचू और चिंटी... काव्य शैली में लिखा यह उपन्यास बहुत मज़ेदार है...
चूचू हर पल करे शैतानी
चिंटी चूचू की भी नानी
चिंटी जब भी सोने जाए
चूचू उसको बड़ा सताए
आया न मज़ा...

नन्हा मन पर ही मंजू गुप्ता नाव ले कर आई हैं...
नाव को ले कर बच्चे निकले
नाव पानी में तैराई रे
छप - छप -छप -छप नाव चली
देख इसे सब हर्षाए रे
बारिश के इस मौसम में शास्त्री जी बता रहे हैं कि कैसे मौसम सुहाना हुआ है...
बह रही पुरवाई आज आन-बान से,
जंगलों में नाच रहे मोर शान से
और राजस्थानी कविता का मज़ा लेना है तो चले जाइए बचपन पर.. दीनदयाल शर्मा जी बताते हैं की सासूजी मीठा क्यों नहीं बोल रहीं... आपको भी कारण जानना है तो उनके ब्लॉग पर ही जाना पड़ेगा.. हम नहीं बताएँगे...

ख़ुशी के लम्हे...

कांस्य पदक पर निशाना लगाने के बाद प्यारे सरस पायस ने इस बार स्वर्ण पदक हासिल किया है.. और यह मिला है उनको उनके प्रयोग प्रदर्शन "पवन चक्की द्वारा ऊर्जा उत्पादन" के लिए... चलो, जल्दी से उन्हें बधाई दे आएँ...


और चलते-चलते पाखी आपके लिए लॉलीपॉप लाई है... इसका स्वाद लेकर बताना... कितनी “मीठी” है...


सूचना
  • आदि और लवी के बाद अब अक्षयांशी भी फेसबुक पर आने वाली है... पूछो ज़रा उसी से कि किस आई डी पर मिलना है?
  • बच्चों की और बच्चों के लिए प्यारी-प्यारी बातें इस नए संकलक पर आप हमेशा देख सकतें है.. यह केवल और केवल बच्चों के लिए है...
अब लगाते हैं सरस चर्चा के इस अंश पर विराम... और आज इसे आप तक लेकर आए हैं आदि के पापा...

अगले सप्ताह इस रंग-बिरंगी दुनिया में फिर मिलेंगे... तब तक के लिए - शुभविदा!

Related Posts with Thumbnails

"सरस पायस" पर प्रकाशित रचनाएँ ई-मेल द्वारा पढ़ने के लिए

नीचे बने आयत में अपना ई-मेल पता भरकर

Subscribe पर क्लिक् कीजिए

प्रेषक : FeedBurner

नियमावली : कोई भी भेज सकता है, "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ रचनाएँ!

"सरस पायस" के अनुरूप बनाने के लिए प्रकाशनार्थ स्वीकृत रचनाओं में आवश्यक संपादन किया जा सकता है। रचना का शीर्षक भी बदला जा सकता है। ये परिवर्तन समूह : "आओ, मन का गीत रचें" के माध्यम से भी किए जाते हैं!

प्रकाशित/प्रकाश्य रचना की सूचना अविलंब संबंधित ईमेल पते पर भेज दी जाती है।

मानक वर्तनी का ध्यान रखकर यूनिकोड लिपि (देवनागरी) में टंकित, पूर्णत: मौलिक, स्वसृजित, अप्रकाशित, अप्रसारित, संबंधित फ़ोटो/चित्रयुक्त व अन्यत्र विचाराधीन नहीं रचनाओं को प्रकाशन में प्राथमिकता दी जाती है।

रचनाकारों से अपेक्षा की जाती है कि वे "सरस पायस" पर प्रकाशनार्थ भेजी गई रचना को प्रकाशन से पूर्व या पश्चात अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें और अन्यत्र कहीं भी प्रकाशित न करवाएँ! अन्यथा की स्थिति में रचना का प्रकाशन रोका जा सकता है और प्रकाशित रचना को हटाया जा सकता है!

पूर्व प्रकाशित रचनाएँ पसंद आने पर ही मँगाई जाती हैं!

"सरस पायस" बच्चों के लिए अंतरजाल पर प्रकाशित पूर्णत: अव्यावसायिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका है। इस पर रचना प्रकाशन के लिए कोई धनराशि ली या दी नहीं जाती है।

अन्य किसी भी बात के लिए सीधे "सरस पायस" के संपादक से संपर्क किया जा सकता है।